समाचार सच, देहरादून। ओएनजीसी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्हें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस खत्री ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओएनजीसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जीएमएस रोड स्थित कॉलोनी में रहते हैं। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर 59 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी ने डॉक्टरों से चेकअप कराया था। कोरोना का संदेह होने पर 12 तारीख को उन्होंने निजी अधिकृत लैब से कोरोना सैंपल की जांच कराई। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। अस्पताल या अन्य जगह उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि वह इस अवधि में किन-किन लोगों से मिले हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















