उत्तराखण्ड में 13 जुलाई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि सरकार ने 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढाई। शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दी। उन्घ्होंने बताया की कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।

गौरतलब है कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में गिरावट जरूर आई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।कोराना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। सरकार के लिए प्रदेश वासियों की सुरक्षा सर्वप्रथम है।इसे दृष्टिगत रखते हुए सरकार कोविड कर्फ्यू को हफ्तेभर आगे बढ़ा दिया है। यानी अब 13 जुलाई सुबह छह बजे तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। इसमें शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। कोविड कर्फ्यू के शेष प्रविधान वही रखे गए है, जो वर्तमान में लागू हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम चढ़ावा घोटाले में बड़ा खुलासा: VIP दर्शन की आड़ में दान समेटता था आरोपी, तीसरी गिरफ्तारी से खुलीं कई परतें
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440