कोरोना: उत्तराखण्ड में हर रविवार कोविड कर्फ्यू, रात्रि कर्फ्यू का समय बदला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए उत्तराखंड में अब हर रविवार को कोविड कर्फ्यू रहेगा। जबकि अन्य दिनों में रात्रि कर्फ्यू 10.30 के बजाय 9 बजे से प्रभावी होगा। यह नियम 18 अप्रैल से प्रभावी रहेंगे। इसके आदेश सरकार की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत अभी तक प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू रात 10.30 बजे से लेकर प्रातः 5 बजे तक प्रभावी था। लेकिन प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के मद्देननजर अब राज्य सरकार ने नई गाईड लाईन जारी कर दी है। जिसके तहत अब प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू रात 9 बजे से प्रातः 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। जबकि प्रदेश में देहरादून को छोड़कर प्रत्येक रविवार को कोविड कर्फ्यू रहेगा।
देहरादून नगर निगम क्षेत्र में यह कर्फ्यू शनिवार व रविवार दो दिन प्रभावी होगा। देहरादून में आवश्यक सेवाओं और चीजों को के लिए शनिवार को सरकारी गैर सरकारी कार्यलय, संस्थान शनिवार को भी खुले रहेंगे। यह नियम 18 अप्रैल से लागू होकर 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगे। गाइड लाईन के तहत जिम, सिनेमाघरों, रेस्टोरेंट में 50 फीसदी लोग ही आ सकेंगे। जबकि कोचिंग सेंटर, स्विमिंग पूल, स्पा सेंटर पूर्णतया बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फर्जी TET सर्टिफिकेट से बनी थी सरकारी टीचर की नौकरी! उत्तराखंड में बड़ा खुलासा, तीन शिक्षक निलंबित
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440