कोरोना संक्रमित सेंचुरी पेपर मिल पीआरओ का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। कोरोना संक्रमित लालकुआ सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के पीआरओ जगमोहन उप्रेती का शनिवार की देर रात डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार जगमोहन उप्रेती पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह पिछले कई दिनों से हल्द्वानी स्थित अपने घर में रहकर इलाज करवा रहे थे। उनको डायबिटीज, लीवर इन्फेक्शन तथा अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। शनिवार को ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजन उनको हल्द्वानी के एक प्राइवेट चिकित्सालय में लेकर गए। जहां चिकित्सकों कहने पर परिजन उन्हें एसटीएच में ले गये। जहां पर उनका कोरोना टेस्ट करने पर वह पॉजिटिव पाये गये। शनिवार को देर रात इलाज के दौरान जगमोहन का निधन हो गया। उनकी मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया हैं। वही कारखाने में शोक की लहर दौड़ गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440