समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ गई है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया गया है।
कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बताया गया कि हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया गया है। इसकी पुष्टि उनके पूर्व सलाहाकार सुरेंद्र अग्रवाल ने की है। हरीश रावत को गुरुवार की सुबह कुछ जांचों के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था।
जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार न देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। फिलहाल हरीश रावत को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनके सिटी स्कैन और अन्य जांच की गई है। उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन पाया गया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















