रायपुर विधायक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी में कोरोना का कहर लगातार बढता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से हर दिन दो-ढाई सौ से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। आम और खास हर कोई इस बीमारी की चपेट में आ रहा है। अब रायपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ भी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बुखार आने पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लिहाजा उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपील भी की है कि उनके संपर्क में आए लोग एहतियात बरतें और यदि जरूरी हो तो टेस्ट कराएं।
उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 995 नए मामले आए। इसके साथ ही संक्रमितों का कुल आंकड़ा 29 हजार पार कर गया है। इतना ही नहीं, अब सक्रिय मरीज (एक्टिव केस) भी नौ हजार से अधिक हैं। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 11 दिन में प्रदेश में 9394 नए मामले आ चुके हैं। जोकि कुल मामलों का करीब 32 फीसद है। दो कैबिनेट मंत्रियों सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व विधायकों में भी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं टिहरी गढ़वाल के जाैनपुर विकासखंड के शिक्षाधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440