कोरोना संक्रमण : अभूतपूर्व नजर आया साप्ताहिक बंदी, बाजार में हुआ सेनिटाईज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शनिवार को साप्ताहिक बंदी का पूर्णतया असर देखने को मिला। बाजार बंद होने के चलते सन्नाटा पसरा रहा। वहीं हल्द्वानी निगम द्वारा बाजारों में सेनिटाईज करवाया गया। इधर अधिकारी बंदी का पालन कराने बाजार में देखे गये। उत्तराखंड में भी कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है।

यहां अब प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 2400 के पार जा पहुंचा है। महाकुंभ में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके साथ ही मैदानी जिलों में भी संक्रमण की लहर तेजी से बढ़ रही है। इसने सरकार, पुलिस-प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमे तक की चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वाहनों में सोशल डिस्टेंसिंग के बीच 50 प्रतिशत सवारियां बैठाने का नियम फिर लागू हो गया है। स्कूल-कॉलेज बंद हो रहे हैं। आमजन के लिए सेनिटाईज, मास्क व सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की जा रही है। इसके लिए कार्यवाही का प्रावधान भी तय किया गया है। संक्रमण की रोकथाम के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इस क्रम में हल्द्वानी महानगर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी पर सख्ती शुरू हो गई है। पुलिस-प्रशासन व व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद शनिवार को बाजार पूर्णतया बंद देखा गया।
एसडीएम विवेक राय, कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम लालकुआं ऋचा सिंह, एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने प्रातः बाजार की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मंगल पड़ाव स्थित मंडी में खुली कुछ दुकानों को बंद कराया गया। साथ ही दुकानदारों को दुकानें खोलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें -   UKPSC में हल्द्वानी की वर्षा जोशी का जलवा, प्रदेश में हासिल की दूसरी रैंक

नगर निगम ने करवाया बाजार में सेनिटाईज
जहां एक ओर साप्ताहिक बंदी पर पुलिस-प्रशासन बाजार की स्थिति का जायजा लेता रहा। वहीं नगर निगम प्रशासन पूरे बाजार को सेनिटाईज करता दिखा। प्रातः से ही नगर निगम के कर्मचारी सेनिटाईज वाहनों के साथ बाजार क्षेत्र में घूमते देखे गये। पूरे बाजार को सेनिटाईज किया गया। बंदी का पूर्णतया पालन व सेनिटाईज के माध्यम से कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के प्रयास किए गए।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी बनेगी भक्ति और आध्यात्म की नगरी, 5 जून को शुरू होने वाली 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज

महानगर में हालांकि नगर में शनिवार के दिन साप्ताहिक बंदी घोषित है, लेकिन अधिकांश व्यापारी इसका अनुपालन करते नहीं देखे जाते थे। लेकिन इस बार बंदी का पूर्णतया असर देखा गया। यह पहला शनिवार बीता जब बाजार पूर्णरूप से बंद रहा। चूंकि नगर में व्यापारियों के अलग-अलग संगठन हैं। लेकिन इनमें एकता कभी भी देखने को नहीं मिली। जिसके चलते साप्ताहिक बंदी से लेकर विशेष दिनों या फिर पुलिस-प्रशासन की अपील करने के बावजूद बाजार क्षेत्र में अधिकांश दुकानें खोल दी जाती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में इस बार व्यापारी भी प्रशासन को सहयोग करते दिख रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440