पूर्व मंत्री अमृता रावत को कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों की प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं शनिवार को पूर्व मंत्री अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। अमृता रावत कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी हैं। उक्त बात की पुष्टि कैबिनेट मंत्री महाराज के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक शर्मा ने की है।

शर्मा ने बताया है कि पूर्व मंत्री अमृता रावत की दो-तीन दिन से तबीयत खराब थी। इस पर शनिवार सुबह देहरादून की एक निजी लैब में कोरोना जांच करवायी गयी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गयी। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुरूप कदम उठाए जा रहे हैं।

इधर कुछ दिन पहले ही दिल्ली से मंत्री सतपाल महाराज से मिलने आए लोगों को मंत्री आवास में ही क्वांरटीन कर दिया गया था।  संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के घर के बाहर क्वारंटीन का स्टीकर भी चस्पा किया गया था। कुछ लोग दिल्ली से सतपाल महाराज से मिलने उनके सर्कुलर रोड स्थित घर पर आए थे। इसलिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से महाराज के घर आए तीन लोगों को प्रशासन ने उनके आवास में ही होम क्वांरटीन कर दिया था। वहीं मंत्री ने अपना ऑफिस भी सरकारी आवास में शिफ्ट कर दिया था।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: किसी आकस्मिक या अकाल घटना (जैसे दुर्घटना, गंभीर बीमारी, हत्या या आत्महत्या) के कारण मृत्यु हो जाने पर कब किया जाता है श्राद्ध
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440