समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। यहां संपर्क में आने से संक्रमण अधिक फैल रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। एहतियातन संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है और उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। साथ ही सैंपलिंग की जा रही है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच नगर में लगातार केस बढ़ रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि यहां एक-दूसरे के संपर्क में आकर संक्रमित होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि नगर में बीते दिवस जो 45 कोरोना पॉजिटिव पाये गये, उनमें से 33 संक्रमितों के संपर्क में आये हुए लोग हैं। इनमें मल्ला गोरखपुर में एक ही परिवार के 11 लोगों के अलावा गौलापार के सात, कुसुमखेड़ा के चार, पालम सिटी के दो, मुनगली गार्डन के नौ व एनएच कार्यालय का कर्मचारी का भी संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित होना पाया गया है। जबकि शेष अन्य के संपर्क में आने के साथ ही ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर में संपर्क में आने वालों से कोरोना संक्रमित केसों में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिंता बढ़ना लाजिमी है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की हिस्ट्री खंगालने का काम तेज हो गया है। एहतियातन प्रशासन कंटेनमेंट जोन बना रहा है। संक्रमितों के संपर्क में जो भी सख्श आया है, इसका पता चलते ही तत्काल क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुधवार को दिनभर नगर में दौड़ती रही। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों में सैंपलिंग कार्य चलता रहा। पुलिस का खुफिया तंत्र भी अलर्ट दिख रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाला कोई सख्श रडार से न छूटने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का कहना है कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर लोगों को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। सैंपलिंग कार्य तेज करने के साथ ही क्वारंटीन करने का भी किया जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


