मुखानी थाने के कोरोना योद्धा पुलिस कर्मियों का सम्मान, व्यापारी संगठन ने कहा-इनकी मेहनत को सैल्यूट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की ग्रामीण इकाई मुखानी-कुसुमखेड़ा के तत्वावधान में शनिवार को थाना मुखानी परिसर में सूक्ष्म सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कोरोना महामारी के विरुद्ध जारी जंग में किये जा रहे कार्यों के लिये पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारी पदाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की मेहनत को सैल्यूट किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने जिस कदर अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्यों का पालन किया है, उसे आम जनमानस कभी भुला नहीं पायेगा। उत्तराखण्ड पुलिस ने पहली बार मित्र पुलिस की भूमिका को मुर्हत रूप प्रदान किया है। वर्तमान में पुलिस कर्मियों की आम आदमी दिल खोलकर प्रशंसा कर रहा है।
इकाई प्रभारी पवन जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी के विरुद्ध जारी जंग में पुलिस विभाग लगातार दिन रात एक करके काम कर रहा है। पुलिस अधिकारी व कर्मी अपनी जान की परवाह ना करते हुए लगातार सेवा देते आ रहे है जो एक प्रशंसनीय है।
ग्रामीण व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि जहां एक ओर पुलिस प्रशासन पर क्षेत्र की सुरक्षा, रक्षा व व्यक्ति के सम्मान को सुरक्षित रखना होता है और कोरोना संक्रमण काल में पुलिस विभाग पर एक नई जिम्मेदारी का भी निर्वहन करने का अतिरिक्त भार पड़ गया था। जिसको विभाग ने बखूबी से अंजाम देते हुए धरातल पर कार्य किया। इन्हीं कार्यों को देखते हुए आज हम इनको कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इकाई महामंत्री प्रताप जोशी ने कहा कि पुलिस कर्मियों का योगदान सराहनीय है। अतः आप सभी निश्चित रूप से सम्मान के हकदार हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने कहा कि जिस प्रकार वैश्विक महामारी कोरोना काल की इस विकट घड़ी में पुलिस ने जनता की सुरक्षा के लिए खुद की जान को जोखिम में डालकर अपने फर्ज को अदा किया है। इससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा हुई है। जनता अब समझ चुकी है कि पुलिस उनकी वास्तव में प्रहरी है। पुलिस की छत्र-छाया में जनता के सर्वहित सुरक्षित है।
इस अवसर पर संगठन के महिला उपाध्यक्ष भागीरथी जोशी, महिला सचिव मोनिका शर्मा, कोषाध्यक्ष निशांत वर्मा, संगठन मंत्री गोविन्द उपाध्याय, प्रचार मंत्री भूपेन्द्र जोशी, जितेन्द्र व दीप्ति खर्कवाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में तिकोनिया वाइन शॉप में भीषण अग्निकांड, रातोंरात राख हुआ करोड़ों का स्टॉक

सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मी:
मुखानी थाना प्रभारी – सुशील कुमार
लामाचौड़ चौकी प्रभारी- महेश जोशी
आम्रपाली चौकी प्रभारी- त्रिभुवन सिंह
आरटीओ चौकी प्रभारी- निर्मल लटवाल
मुखानी थाना एसआई – त्रिभुवन जोशी
कॉ0 थाना प्रभारी – ललित पुनेरा
कॉ0 थाना प्रभारी – गोविंद प्रसाद
कॉ0 थाना प्रभारी – भूपेंद्र सिंह बिष्ट
कॉ0 थाना मुखानी – रमेश कांडपाल
कॉ0 थाना मुखानी – विरेन्द्र सिंह रावत
कॉ0 थाना मुखानी – नरेंद्र राणा
महिला कॉ0 – पुष्पा रानी
कॉ0 चौकी लामाचौड़- प्रदीप पिलखवाल
कॉ0 आम्रपाली चौकी – फिरोज
कॉ0 आरटीओ चौकी – नवीन राणा
कॉ0 थाना मुखानी – सोबन सिंह
कॉ0 थाना मुखानी – जगदीश राठौर
महिला कॉ0 थाना मुखानी- मीना शर्मा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440