उत्तराखण्ड में कोरोना के एक्टिव केस फिर पांच हजार के पार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिस तेजी से ऊपर की ओर चढ़ रहा है, उससे आने वाले दिनों में चुनौतियां बढ़ती दिख रही हैं। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों (एक्टिव केस) की संख्या फिर पांच हजार से ऊपर पहुंच गई है। यह आंकड़ा 22 अक्टूबर के बाद से ही पांच हजार के नीचे चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से कुल 12965 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिनमें 12510 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मुताबिक पॉजिटिविटी रेट साढ़े तीन फीसद रहा है। सबसे ज्यादा मामले जनपद देहरादून में आए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 74795 मामले आए हैं। जिनमें 67827 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। फिलवक्त 5059 एक्टिव केस हैं, जबकि 678 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर भी सिस्टम के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। प्रदेश में अब तक 1231 मरीज कोरोना के कारण दम तोड़ चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मृत्यु दर 1.65 फीसद है, जबकि देश में यह 1.45 फीसद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440