उत्तराखंड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, शनिवार को आये इतने केस…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/ हल्द्वानी। उत्तराखंड में कोरोना कहर नहीं थम रहा है, लगातार वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। राज्य में शनिवार को 8390 नए केस सामने आए हैं, जबकि 118 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 4771 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 238383 पहुंच चुका है। जबकि इनमें से 158903 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 71174 केस एक्टिव हैं, जबकि 3548 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 4758 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में शनिवार को उत्तराखंड में कोरोना के (8390) मामले सामने आये हैं, जिसमें से देहरादून 3430, हरिद्वार 812, पौड़ी 203, उतरकाशी 266, टिहरी 424, बागेश्वर 237, नैनीताल 636, अलमोड़ा 247, पिथौरागढ़ 208, उधमसिंह नगर 1159, रुद्रप्रयाग 271, चंपावत 322, चमोली में 175 संक्रमित मरीज मिले हैं।
हल्द्वानी में एसटीएच में 19 संक्रमितों की मौत
शनिवार दोपहर तक एसटीएच में 19 संक्रमितों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच मृत्यु दर रोकना बड़ी चुनौती बनी हुई है। शनिवार की दोपहर तक भी अस्पताल में 19 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि शुक्रवार को यहां 18 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरूण जोशी ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 434 संक्रमित भर्ती हैं। जिनमें से 180 की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 90 की हालत स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकीय टीमें लगातार भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः गंभीर बीमारी बताकर ट्रांसफर मांगने वालों पर सख्त होगी कार्रवाई, मेडिकल बोर्ड करेगा जांच- स्वास्थ्य मंत्री

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440