समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में 28 स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों में 17 देहरादून और 11 टिहरी के बताए जा रहे हैं। टिहरी जिले में 28 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सीएचसी हिंडोलाखाल में 11 स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। देहरादून जिले में चार डॉक्टरों और 13 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों में एक वीवीआईपी के वरिष्ठ फिजीशियन भी शामिल हैं। इस पूरे प्रकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर शासन प्रशासन तक में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.बीसी रमोला ने 17 स्वास्थ्यकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात की पुष्टि तो कि लेकिन वो इसमें संदेह जताते हुए सभी के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजने की बात कह रहे हैं। हालांकि साफ कर दें कि हेल्थ बुलेटिन में देहरादून जिले में बाहर से लौटे चार ही लोगों में संक्रमण होने की पुष्टि की गई है। माना जा रहा है दून में संक्रमित मिले 17 स्वास्थ्यकर्मियों के मामले हेल्थ बुलेटिन में इसलिए शामिल नहीं किए क्योंकि उनके सैंपलों की जांच दोबारा कराने की तैयारी की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












