उत्तराखण्ड में पांच दिन बाद दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि, पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 37

खबर शेयर करें

-मंगलवार को रिपोर्ट में निकले दोनो कोरोना संक्रमित मरीज हरिद्वार जिले से, दोनों हैं तब्लीगी जमात से जुड़े

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में पांच दिन बाद दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उक्त जानकारी कोविड-19 पर हेल्थ बुलेटिन की मंगलवार की रात 8 बजे की रिपोर्ट से मिली है। यह दोनों मरीज तब्लीगी जमात से जुड़े बताए जा रहे है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 35 से बढ़कर 37 पहुंच गया है। जबकि अभी तक 9 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले 5 दिनों सें कोरोना का कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया था। जिससे सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। प्रदेश में मंगलवार यानि आज और दो नये पॉजिटिव मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 37 हो गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों मामले जनपद हरिद्वार के लक्सर और दूसरा भगवानपुर क्षेत्र का है।

मंगलवार यानि आज राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभी तक लैब में 159 सैंपल की रिपोर्ट मिली है, जिनमें 157 निगेटिव और दो केस पॉजिटिव हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना के 37 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 9 स्वस्थ हो चुके हैं। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती दो जमातियों को आज ही डिस्चार्ज किया गया है। साथ ही राज्यभर से 2174 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 1868 के सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 273 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440