समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड सरकार पर हमला बोलते हुये कहा की लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र की सड़कों में की जा रही लीपापोती भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण हैं। धीरेंद्र प्रताप ने दुगड्डा निर्माण खंड के दो इंजीनियरों को निलंबित किए जाने पर टिप्पणी करते हुये कहा की केवल अपवाद स्वरूप मामले उठाने से जनता को लाभ नहीं होगा। सारे राज्य में ही भ्रष्टाचार फैला हुआ है। भ्रष्टाचार के गर्त में डूबे हुए राज्य के सभी मामलों में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह कड़ी कार्रवाई करें।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


