जल्द ही नामित किए जाएंगे पार्षद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/ देहरादून। उत्तराखंड के शहरी निकायों में सरकार की ओर से जल्द ही पार्षद व सभासद नामित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों से सूची मांगी है। आने वाले 15 दिन में नामित पार्षदों को नामित किया जा सकता है। प्रदेश के आठ नगर निगमों समेत कुल 90 निकायों में सरकार की ओर से पार्षद व सभासद नामित किए जाएंगे। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2018 में हुए थे। दो साल का समय बीतने जाने के बाद भी निकायों में सरकार की ओर से पार्षद व सभासद नामित नहीं किए गए हैं। नगर निगम देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की और 82 नगर पालिका व नगर पंचायतों में पार्षद व सभासद नामित किए जाने हैं। निकायों में कुल निर्वाचित सदस्यों की संख्या के आधार 20 प्रतिशत सदस्य सरकार नामित करेगी। नगर पंचायत सेलाकुई और भदरौंदा में चुनाव नहीं हुए हैं। इसलिए इनमें नामित करने की प्रक्रिया पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा रहा है। नामित की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा के कई कार्यकर्ता निकायों में पार्षद या सभासद बनने के लिए संगठन व सरकार के स्तर पर सिफारिशें लगाने में जुटे हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि शहरी निकायों में जल्द ही सरकार पार्षद व सभासद नामित करेगी। सभी जिलों से सूची मांगी गई है। आने वाले 10 से 15 दिन के भीतर पार्षदों को नामित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   मोहिनी एकादशी पर क्या दान करें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440