एैच्छिक ब्यूरो में हुई 7 पीडित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर काउन्सलिंग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज महिला हैल्प लाइन देहरादून स्थित एैच्छिक ब्यूरो में महिला उत्पीडन से सम्बन्धित शिकायतों की काउन्सलिंग श्रीमती लता रावत, अध्यक्ष, एैच्छिक ब्यूरो की अध्यक्षता में सम्पादित की गयी। एैच्छिक ब्यूरो के समक्ष आज कुल 07 पीडित महिलाओं के प्रार्थना पत्रों पर काउन्सलिंग की गयी, जिनमें से 03 प्रार्थना पत्रों पर काउन्सलिंग के दौरान पीडित पक्ष के अनुरोध पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानों को प्रेषित किया गया तथा 04 अन्य प्रार्थना पत्रों पर काउन्सलिंग के दौरान दोनो पक्षों के मध्य आपसी सहमति बनने के आसार तथा सम्बन्धित पीडित महिला के बेहतर भविष्य के दृष्टिगत दोनो पक्षों को आपसी बातचीत के लिए एक और काउन्सलिंग हेतु बुलाया गया। प्रार्थना पत्रो की काउन्सलिंग के दौरान एैच्छिक ब्यूरो का सदैव यह प्रयास रहता है कि पीडित महिला के बेहतर भविष्य के लिये यदि दोनो पक्षों के मध्य आपसी सहमति के कोई भी आसार परिलक्षित हों तो उन्हें काउन्सलिंग के माध्यम से आपसी बातचीत के और अधिक अवसर प्रदान कर उनके मध्य आपसी सामंजस्य को बढावा देना, जिससे कि वह आपसी मतभेदों को भुलाकर बेहतर तालमेल के साथ अपनी पुरानी गल्तियों से सबक लेते हुए एक नये जीवन की शुरुआत कर सकें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440