दंपत्ति से मारपीट, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दंपत्ति से साथ मारपीट व धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाइन नंबर आठ, आजाद नगर निवासी शमीमा पत्नी सलीम का कहना है कि वह बीती शाम अपने पति के साथ बनभूलपुरा थाने के पास खड़ी थी कि तभी आस्ताना मस्जिद के पास रहने वाला खलील नामक युवक उनके पास आया और बेवजह गाली गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   टीका लगते ही दुष्यंत गौतम ने रूमाल से पोंछा माथा! वीडियो वायरल, कांग्रेस ने घेरा—बोली, सनातन का हुआ अपमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440