उत्तराखण्ड में शराब पर कोविड टैक्स और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करने की लगी मुहर

खबर शेयर करें


-कैबिनेट बैठक में लिया निर्णय : पेट्रोल 2 व डीजल में 1 रुपये लीटर की बढ़ोत्तरी -शराब पर 20 से 200 रुपये की बढ़ोतरी, विदेश से लाई जाने वाली शराब पर 475 रुपये का इजाफा

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के दौरान शराब पर कोविड टैक्स और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करने की मुहर लगायी है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने कई और बड़े फैसले भी लिये है। जिसमें हरिद्वार और ऋषिकेश में अस्थियां प्रवाहित करने का आदेश भी दिया।

पेट्रोल व डीजल में बढ़ोत्तरी
सरकार ने पेट्रोल के दाम जहां 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। वहीं डीजल की कीमत में एक रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रो मूल्यवृद्धि के बाद अब उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत जहां 72.56 से बढ़कर 74.56 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी. वहीं, एक रुपए दाम बढ़ने के बाद डीजल अब 64.19 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कचरे से होगा कमाल! गौलापार में खुला हाईटेक सेंटर, मेयर गजराज ने किया एमआरएफ सेंटर का शुभारंभ

शराब में कोविड 19 टैक्स
कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड सरकार ने भी देश के कई अन्य राज्यों की तरह शराब की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। राज्य सरकार ने शराब पर हेल्थ टैक्स लगाने का ऐलान किया है. इसके तहत अब उत्तराखंड में देसी शराब की बोतल 20 रुपए और विदेशी शराब की बोतल का दाम 20 से 200 रुपए तक बढ़ाया गया है। वहीं इंपोर्टेड शराब के दाम में 450 रुपए का इजाफा किया गया है।

ज्ञात हो कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार को इससे 250 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है। उत्तराखंउ में कुल राजस्व का करीब बीस फीसदी शराब से ही आता है। पिछले वित्तीय वर्ष में अकेले शराब से सरकार ने राजस्व लक्ष्य 3200 करोड़ के सापेक्ष 29 सौ करोड़ की कमाई की।

यह भी पढ़ें -   अंबा हल्दी औषधीय गुणों का खजाना

इधर बैठक में 15 विषय रखे गये थे, जिनमें से 13 विषयों को मंत्रिमंडल ने स्वीकार करते हुए उन पर अपनी स्वीकृति दे दी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब प्रवासी उत्तराखण्डी अपने वाहनों से भी उत्तराखण्ड स्थित अपने घर-गांवों तक आ सकते हैं, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य की जांच करवानी होगी ताकि वे और अन्य लोग संक्रमण के खतरे से दूर रहें। साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जो प्रवासी अपने वाहनों से प्रदेश आना चाहता है वे अब आ सकते हैं, जबकि शेष लोगों की वापसी के लिये विशेष ट्रेन चलाये जाने का केंद्र से अनुरोध किया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440