सीपीयू को मिली सफलता, 1.150 किग्रा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सीपीयू के हाथ बड़ी सफलता लगी है। चैकिंग के दौरान सीपीयू टीम ने एक स्कूटी से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कार्यवाही के बाद जेल भेजा गया है। जबकि स्कूटी सीज कर दी गई है। नगर में बढ़ती मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान तेज किए हुए है। इस अभियान के तहत पुलिस के हाथ आये दिन सफलता लग रही है। इस क्रम में सीपीयू टीम को भी सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार सीपीयू के उपनिरीक्षक देवेंद्र चन्द्र सुयाल व कांस्टेबल पंकज पांडेय वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच टीम ने एक स्कूटी को चैकिंग के लिए रोक लिया। जब चालक से कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह सकपका गया और इधर-उधर की बातें बनाने लगा। साथ ही चालक सीपीयू टीम से स्वयं ही नगद चालान काटने की जिद करने लगा। इस पर सीपीयू कर्मियों को उस पर शक हुआ और गहनता से पूछताछ शुरू कर दी। इस पर वह टूट गया और उसने स्कूटी में चरस होने की बात कबूल कर ली। जब पुलिस ने चालक की निशानदेही पर मैकेनिक से स्कूटी का अगले टायर का हिस्सा खुलवाया तो उसमें से 1.150 किग्रा चरस बरामद हुई। इस पर तस्कर नववर्धन तिवाड़ी पुत्र विपिन तिवाड़ी निवासी भूमिया बिहार कुसुमखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर ने बताया कि वह उक्त चरस को बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। जबकि तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः राजस्थान के यात्रियों से भरी इनोवा 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में गिरी, दो की मौत, एक घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440