चारधाम यात्रा पर संकट! भारत-पाक तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, हेलीकॉप्टर सर्विस बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारत-पाक तनाव का असर अब देवभूमि तक पहुंच गया है। उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सेवाएं अगले आदेश तक रोक दी हैं। यह फैसला आकाशवाणी उत्तराखंड और पीआईबी की ओर से सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया है। हालांकि, ज़मीन से यात्रा सुचारू रूप से जारी है, लेकिन श्रद्धालुओं को अब कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार ने सीमाओं से सटे इलाकों में अलर्ट लेवल बढ़ा दिया है। प्रशासनिक अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं और उच्चस्तरीय बैठकों में लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

शनिवार-रविवार को भारी भीड़ की संभावना के बीच यह फैसला श्रद्धालुओं के लिए असहज करने वाला हो सकता है। प्रशासन ने ज़मीन से यात्रा के इंतज़ामों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नीती घाटी में जलसैलाब का कहर! तमक नाला उफना, बैली ब्रिज बहा, ट्रक-वाहनों के साथ BRO कर्मचारी के बहने की आशंका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440