राजपुरा से रहस्यमय परिस्थितियों में किशोरी लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने युवक पर पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार राजपुरा पड़ाव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बीती 11 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी पुत्री को उसके घर के पास ही रहने वाला राजू नामक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया है। किशोरी के लापता होने के बाद से युवक भी फरार बताया जा रहा है। किशोरी के पिता ने राजपुरा चौकी पुलिस से पुत्री की बरामदगी के साथ ही आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिवारजनों को किशोरी की अनिष्ट की आशंका सता रही है।

यह भी पढ़ें -   दून अस्पताल में आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक के कार्ड पर दूसरे का इलाज, दो पर मुकदमा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440