हल्द्वानी में साइबर ठगों ने दो लोगों के क्रेडिट कार्ड से उड़ाई लाखों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर ठगों ने दो लोगों के क्रेडिट कार्ड से लाखों की रकम उड़ा ली। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा निवासी राजेन्द्र सिंह राजेन्द्र सिंह किरौला ने बताया कि उसका टेड़ी पुलिया स्थित एसबीआई की शाखा में खाता है। 30 सितम्बर को वह जब क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए बैंक शाखा पहुंचा तो ज्योति नामक महिला कर्मचारी को उसने प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद 6 अक्टूबर को उसे विकास नामक सख्श का फोन आया। फोन करने वाले ने स्वयं को एसबीआई कर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड बंद करने की बात कहकर उससे ओटीपी ले लिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 3,37,712 रूपये की रकम कट गई। जब उसने विकास नामक सख्श के मोबाइल नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ। जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से ऑन लाइन शॉपिंग की गई है। इसी तरह विरेन्द्र सिंह रौतेला निवासी संधु कॉलौनी, लालपुर नायक, आरटीओ रोड के खाते से भी 91 हजार उड़ा लिये गये। विरेंद्र ने बताया कि उससे राहुल मिश्रा नामक सख्श से यह कहकर ओटीपी ले लिया कि वह बैंक कर्मी बोल रहा है और कार्ड बंद करवाने के लिए उसे कुछ जानकारी देनी होगी। जानकारी देने के कुछ ही देर में उसके खाते से 91.564 रूपये की रकम उड़ा ली गई। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामलों में मुकदमा दर्ज कर साईबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440