आईटीआई में प्रवेश की तिथि बढ़ाई, ये हैं अन्तिम तिथि….

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद के सभी एनसीवीटी मान्यता प्राप्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं कौशल विकास केन्द्रों में अधिक से अधिक युवाओं एवं युवतियों के प्रवेश पंजीकरण कराये जाने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी गई है।
उक्त जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि विभिन्न राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए अर्हता के मैरिट आधार पर कांउसिलिंग द्वारा प्रवेश किये जाने के लिए प्रवेश आवेदन पत्र प्राप्त करने व जमा करने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई से बढ़ाकर 18 जुलाई कर दी गई है।
उन्होंने नैनीताल जिले के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने निकटतम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 18 जुलाई की सांय 5 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440