समाचार सच, देहरादून। तपोवन जल विद्युत परियोजना की सुरंग समेत पूरे आपदा प्रभावित इलाके से शवों को मिलना जारी है। इनमें से विद्युत परियोजना की सुरंग में से पांच, ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना स्थल के आसपास छह, रैणी गांव में मलबे में एक और एक शव रुद्रप्रयाग में अलकनंदा किनारे से मिला। नौवें दिन भी सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना हैं की अगले तीन-चार दिन तक राहत बचाव कार्य जारी रहेगा। चमोली पुलिस का कहना है कि सुरंग से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 54 हो गई है। वहीं अभी तक जोशीमठ पुलिस थाने में 179 लापता लोगों के नाम रजिस्टर किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन ने अब तक मिले कुल 53 शवों में से 32 शवों और 11 मानव अंगों का अंतिम संस्कार कराया है। सुरंग के अंदर आज भी मलबा हटाने का कार्य जारी है। तपोवन सुरंग से दो और शव बरामद हुए हैं। अब सुरंग से आठ शव निकाले जा चुके हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












