समाचार सचए हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर रोड में एक मकान में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जानकारी जुटायी।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड निवासी गीता परिहार का बजरंग मोटर्स के समीप एक मकान है जिसे गीता ने रामपुर रोड एक ढाबे में काम करने वाले बेरीनाग निवासी सुरेशए दीवान व महेश को किराये पर दिया है। लॉकडाउन के चलते तीनों ही लोग अपने घर बेरीनाग ताला लगा घर चले गए। जब गीता को इनकी कोई खैर खबर नहीं मिली तो मंगलवार को गीता अपने मकान पर किरायेदारों से मिलने पहुंची जहां उसने देखा कि मकान का दरवाजा खुला है और अन्दर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शव देखकर उसने आनन.फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार व टीपी नगर चौकी प्रभारी राहुल राठी ने अपने दल.बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया साथ ही शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। मकान मालकिन गीता ने बताया कि उनके किरायेदार लॉकडाउन के चलते 1 अपै्रल को अपने घर चले गए थे तब से ही मकान में ताला लगा हुआ था। आज वह अपने मकान को देखने के लिए आई थी।
संजय कुमार ने गीता से जानकारी जुटाने के बाद उसके किरायेदार का मोबाइल नंबर लेकर किरायेदारों से संपर्क साधा तो उसने बताया कि मृतक 50 वर्षीय राजेन्द्र सिंह है जो उनका दोस्त है। और वह अक्सर उनके कमरे में रहने के लिए आ जाता था। बेरीनाग निवासी उक्त पेशे से ड्राइवरी करता था। वह काफी समय से टीबी की बीमारी से ग्रस्त था। ताला तोड़कर शायद घर में रह रहा होगा। कोतवाल संजय ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गयी है शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


