सड़क किनारे बरामद हुआ शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रविवार को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि पुरानी बाईपास चौकी हरिद्वार बाईपास रोड के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। जिस पर मौके पर पुलिस ने जानकारी की गई तो मृतक का नाम पता मृतक पंकज गंगवार पुत्र रामपाल गंगवार निवासी मोथरावाला थाना नेहरू कॉलोनी पता चला।

यह भी पढ़ें -   २९ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मौके पर मृतक के परिजनों को बुलाकर जानकारी की गई तो उनके द्वारा पुलिस को बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदी था, जिसका कई दिनों से स्वास्थ्य भी खराब था। प्रथमदृष्टया शराब के अधिक सेवन के कारण मृत्यु होने प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर शव का पंचायतनामा भरकर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिये मोर्चरी में रखवा दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे: पौड़ी में बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, दिल्ली के पर्यटक की मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440