समाचार सच, देहरादून। कांवली रोड क्षेत्र में एक घर में बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवली रोड स्थित एक घर में बुजुर्ग मांगा राम उम्र 85 साल की लाश मिली जिसके हाथ बंधे हुए थे और वह अपने बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे।
सुबह 11 बजे एक महिला उनके घर पर आई और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घटना का पता चला। मौके पर एसपी सिटी और शहर कोतवाल भी मौजूद रहे। शक के आधार पर अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


