समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित ऐंबुलेंस की टक्कर से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बसन्त बिहार हिम्मतपुर तल्ला कुसुमखेड़ा निवासी 50 वर्षीय रमेश चन्द्र जोशी पुत्र कृष्णा नंद जोशी सोमवार की प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले। बताया जाता है कि तभी उन्हें कमलुआगांजा रोड में तेज रफ्तार अज्ञात एम्बुलेंस ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। मॉर्निंग वॉक पर निकले अन्य लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












