बाजार खोलने या बन्द करने का निर्णय पर सभी की सहमति जरूरी – कुंवर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि बिना आम सहमति के कोई भी व्यापार मण्डल पूरी बाजार को खोलने या बन्द करने का निर्णय नहीं ले सकता है। हां केवल अपने सदस्यों को दुकान खोलने बन्द करने के लिए निर्देशित कर सकता है। जब तक सभी व्यापार मण्डलों की आम राय नहीं होगी तो कोई भी व्यापार मण्डल पूरी बाजार में कैसे अपना निर्णय लागू कर सकता है। श्री कुंवर ने गुरुनानक मार्केट में व्यापारियों की एक बैठक में उक्त वाक्य कहे। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल का मतलब सभी व्यापारियों का समूह या पूरा बाजार नहीं है। हर व्यापार मण्डल के अपने अपने सदस्य व पदाधिकारी है। अगर कोई निर्णय बाजार के सम्बन्ध में लेना हो तो सभी को एक प्लेटफार्म पर आकर बात करनी होगी। उन्होंने कहा देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल शुरू से ही कोविड 19 पर जनहित में विशेषज्ञों की राय व महामारी के खिलाफ सरकारी गाइड लाइन का पालन करते रहे हैं। हम चाहते है कि सरकार व जिला प्रशासन निर्णय थोपने के बजाय जमीनी हकीकत को जानकर निर्णय ले तथा छोटे व्यापारियों का ध्यान रखकर योजना बनाए तो बेहतर होगा। इस सम्बन्ध में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि उत्तराखंड में जिस तरीके से कोरोना के मरीज बढ़ रहे है, उस पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों को अमल में लाया जाना चाहिए, लोगों में जो भय का वातावरण है उसे दूर किया जाना चाहिए। बैठक मै मण्डल अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, अशोक मोंगिया, आरिफ खान, विकास मल्होत्रा, राकेश अग्रवाल, जगजीत सिंह चड्ढा, सुनील चौधरी, पंडित दयाकिशन शर्मा, विनोद दानी, अतुल गुप्ता, अजय कृष्ण गोयल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार नेगी, पंडित उमेश सुयाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, कमल मेहरा, आफ़ताब हुसैन, नरेंद्र भौर्याल, प्रदेश संगठन मंत्री जसपाल सिंह कोहली मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी व कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440