भूमिका व कार्तिक ने बेजुबानों का दर्द समझा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में जहां लोग निर्धनों व जरूरतमंदों की सेवार्थ में लगे हैं वहीं इस दौरान कुछ लोग बेजुबानों व आवारा जानवरों की सुध लेने को आगे आये। जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तोलिया के बच्चों ने भी समझा बेजुबान जानवरों विशेषकर कुत्तों आदि का दर्द क्योंकि लॉकडाउन के दौरान इनको खाना न मिलने के कारण भूख प्यास से तड़फता देख उनको खाना उपलब्ध करा रहे हैं।

गौरतलब है कि हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तोलिया व उनकी पत्नी बेला तोलिया समाज सेवा में लगे हैं। वहीं उनके बच्चे कार्तिक तोलिया, भूमिका तोलिया ने उनका साथ दिया। इस मुहिम में छात्र नेता अंकित तोलिया ने भी सहयोग दिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया

खाली पेट न रहे बेजुबान : बेला जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने संदेश दिया कि पशु कोई चीज नहीं है बल्कि जीवित जीव है। जो हमारी करूणा, सम्मान, दोस्ती और समर्थन के योग्य है। हम सबका कर्तव्य है कि इन बेजुबानों को भूखा, प्यासा न रहने दें व सड़कों में घूम रहे बेजुबान जानवरों को अपने घरों के बाहर भोजन, बिस्कुट तथा पानी अवश्य ही रखें। जिससे ये बेजुबान जानवर अपना पेट भर सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440