
समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण इकाई मुख़ानी-कुसुमखेड़ा मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद तौलिया, सहायता चुनाव अधिकारी भोला दत्त भट्ट, नंदकिशोर कर्नाटक, जितेन्द्र मेहता, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सदस्यता प्रभारी पवन जोशी द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदधिकारीगणों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौपें। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित टीम को व्यापारियों के हितों के संघर्ष में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता जिला व महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने बताया कि जल्द ही नवनिर्वाचित पदधिकारीगणों को शपथ दिलवाई जाएगी। वहीं मुखानी-कुसुमखेड़ा संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए सदैव संघर्ष करते हुए ग्रामीण इकाई को संगठन की प्रथम पंगत में दर्ज करवाया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












