ट्रंचिंग ग्राउंड के शीघ्र निर्माण की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण जल्द पूरा करने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। इसे लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन फोर्स ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण लंबा समय बीतने के बाद भी नहीं हो पाया है। ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण न होने के चलते कूड़ा खुले में जलाया जा रहा है। जिससे कूड़ा घर के समीप ही स्थिघ्त आबादी को इससे उठने वाले धुएं व बदबू के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि ट्रंचिंग ग्राउंड के गौला नदी के समीप होने की वजह से नदी के अघ्स्तित्व को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। कूड़े में पॉलीथिन, बायोमेडिकल वेस्ट के साथ ही कई हानिकारक रसायन भी शामिल होते हैं, जो नदी व पर्यावरण दोनों को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से ट्रंचिग ग्राउंड को शहर से पांच किलोमीटर दूर जंगल में शिफ्ट करने व वर्तमान में कूड़ा डालने की जगह से उत्पन्न होने वाले पर्यावरण प्रदूषण व संक्रामक रोगों के खतरे से स्थानीय लोगों को निजात दिलाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय सचिव शारिफ खान, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह रावत, राष्ट्रीय सचिव दीप्ती तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव दीपा खत्री, नगर सचिव दिनेश मंडल, नगर अध्यक्ष दौलत सिंह सैनी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले को मिली नई सीएमओ, डॉ. रश्मि पंत संभालेंगी स्वास्थ्य विभाग की कमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440