आशाओं को 10 हजार रुपये मासिक कोरोना भत्ता तथा स्वास्थ्य बीमा देने की मांग, मोमबत्ती जलाकर मृत आशा बहनों को दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऑल इंडिया आशा कार्यकर्ता कोऑर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर ‘अपनों को याद करें, हर मौत को गिनें- हर गम बाँटें’ कार्यक्रम के तहत ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की आशा कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जला कर मृत आशा बहनों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मांग का पोस्टर के माध्यम से आशाओं को 10 हजार रुपये मासिक कोरोना भत्ता तथा 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने की मांग राज्य सरकार से की।
यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि आशा वर्कर जिन्हें सरकार कोरोना वारियर्स तो कहती है लेकिन उनके लिए कोई भी सुविधा उसने इस महामारी में नहीं दी। उन्हें अपने दम पर इलाज कराना पड़ा और मौत के बाद उन्हें घोषित 50 लाख या अन्य कोई मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार पर मृत लोगों का आंकड़ा छुपाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार ने वायदा किया था कि कोरोना कार्य में मरने वाले स्कीम वर्कर्स के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा दिया जाएगा लेकिन किसी को भी यह मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ। ऊपर से कोरोना काल के कार्य का उनके मानदेय का भी भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   चंद्रमा को जल अर्पित करने का सही तरीका क्या है और इस दौरान कौन सा मंत्र पढ़ना अच्छा होगा

इस अवसर पर रिंकी जोशी, रीना बाला, सरोज रावत, अरशी, शहनाज, अंजना, पुष्पा जोशी, ममता रावत, रेशमा, नीमा शर्मा, भगवती बिष्ट, प्रीति रावत, मिथिलेश, लता तिवारी, किरन पलड़िया, कमलेश बोरा, चम्पा मेहरा, मंजू रंगवाल, तुलसी आर्य, तुलसी, छाया आर्य, गीता जोशी, रोशनी, लक्ष्मी, मुन्नी दुर्गापाल, माया टंडन, शांति जोशी, विमला शर्मा, गंगा तिवारी, कमला बिष्ट, चम्पा मंडोला, महिमा अरोड़ा, दया पाण्डे, कंचन अरोड़ा, आनंदी, रेखा उपाध्याय, पूनम भगत, मीनू चौहान, गीता देवी, विमला पांडे, गीता शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल आर्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440