हल्द्वानी में खाम बगीचे को पार्किंग स्थल बनाने की उठी मांग, युवा व्यापारी प्रतिनिधियों ने दिया नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में जाम की समस्या से निपटने को सरस मार्केट के पीछे ख़ाम बग़ीचे वाली ख़ाली जगह को पार्किंग स्थल बनाने की मांग उठने लगी है। बुधवार को इसी संबंध में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिम मण्डल की महानगर की युवा इकाई ने नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में मंडल के युवा प्रतिनिधियों का कहना था कि हल्द्वानी महानगर का निरंतर विस्तार होता जा रहा है। उचित पार्किंग स्थल न होने से सभी व्यापारियों, ग्राहकों एवं जनता को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरस मार्केट का पार्किंग हल्द्वानी की बढ़ती जनसंख्या के सामने काफ़ी छोटा पड़ रहा है। रामलीला मैदान अस्थाई रूप से पार्किंग स्थल तो बनाया गया परंतु भीड़ -भाड़ होने की वजह से वहाँ तक वाहन ले जाना नामुमकिन है। समाधान हेतु सरस मार्केट की पार्किंग क्षमता को बढ़ाना होगा। अगर सरस मार्केट के पार्किंग स्थल के पीछे ख़ाम बग़ीचे वाली ख़ाली जगह को पार्किंग स्थल बना जाये तो वहाँ 400 से अधिक वाहनों की पार्किंग सम्भव है।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हृदयेश ने कुमांऊ आयुक्त से दूरभाष से वार्ता की और युवा व्यापारी प्रतिनिधियों की इस मांग से उन्हें अवगत करवाया। जिस पर आयुक्त ने शीघ्र ही नगर की पार्किंग समस्या से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री कृष्णा फुलारा, उमेश कश्यप, रचिता वर्मा, अमन सक्सेना, पवन ठाकुर, सुमित वर्मा, शानू जायसवाल, अनमोल जायसवाल, शिवम् रावत, अशिफ खान, अनिल चौहान, भास्कर जोशी, प्रदीप मयांन, अजीत चौहान, साहिल चौहान, हरी ओम्, ललित कांडपाल, भावेश कांडपाल, रवि कुमार, लतिका लटवाल, रविंद्र यादव, अर्जुन गुजराल उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440