सीवर लाईन बिछाने में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सीवर लाईन बिछाने में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव अबु तसलीम के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि बनभूलपुरा क्षेत्र के आजाद नगर लाइन नंबर 8, 12, 17 में पेयजल निगम द्वारा सीवर लाईन डालने का कार्य किया। इस दौरान क्षेत्र की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। इन क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण भी पेयजल निगम को करना था, लेकिन यह कार्य नहीं किया गया। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। साथ ही बारिश के बीच सड़कों में जलभराव होने के चलते गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी ठेकेदार क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद हुसैन, सलमान सिद्दीकी, सिकन्दर वारसी, काशिब सिद्दीकी, मोहम्म फुरकान, फैजान हुसैन आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   आखिर भीमसेनी कपूर आखिर इतना खास क्यों माना जाता है?

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440