कर्मचारियों की मांग: राजस्व सहायक संघ तीन पद सृजित कर ग्रेड वेतन 5400 तक प्रोन्नत की जाये

खबर शेयर करें

राजस्व सहायक संघ सिंचाई विभाग के नौवें द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन

समाचार सच, देहरादून। राजस्व सहायक संघ सिंचाई विभाग के नौवें द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने मुख्य राजस्व अधीक्षक के तीन पद सृजित कर ग्रेड वेतन 5400 तक प्रोन्नत करने की मांग की। यमुना कॉलोनी स्थित यमुना भवन में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष ज्वाहर सिंह चौहान ने कहा कि समान कार्य व उत्तरदायित्वों के आधार पर प्रोन्नति के समान अवसर पर जोर दिया जाना चाहिए। जिससे कर्मचारियों का मनोबल बना रहे। वक्ताओं ने राजस्व सहायक संवर्ग के कार्मिकों के कार्य व उत्तरदायित्व के निर्धारण करने के लिए गठित कमेटी में राजस्व अधीक्षक को भी शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्व सहायक संवर्ग के कार्मिकों के स्वीकृत 56 पदों के सापेक्ष 23 कार्मिक कार्यरत हैं। जिसमें एक दिसंबर व दो कार्मिक जनवरी तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे सींच व राजस्व सम्बंधी कार्य प्रभावित होगा। ऐसे में राजस्व सहायक के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। राजस्व सहायक पद के लिए कंप्यूटर का बेसिक एमएस वर्ड, एक्सल व पावर पॉइंट की अनिवार्यता की जाए। राजस्व सहायक संवर्ग की पूर्व की भांति पृथक सेवानियमावली निर्गत को जाए।
इस मौके पर प्रदेश संरक्षक जितेंद्र कुमार, महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अभय, जसपाल सिंह नेगी, राधेश्याम सैनी, संजय कुमार, महिपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440