समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना महामारी के दौरान स्कूल, कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों को अभी न खोलने की मांग को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व कांग्रेसी नेता ठाकुर चन्द्रमोहन सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लागू लॉक डाउन के बाद वर्तमान में अनलॉक-1 में यह महघमारी सुरसा के मुंह की तरह फैलती जा रही है। आदमी कितना ही सामाजिक दूरी का पालन करे और मास्क लगा ले, लेकिन घनी आबादी व भीड़भाड़ वाले इलाकों में लापरवाही देखने में आ रही है। ऐसे में 15 जुलाई से शिक्षण संस्थान खोलने की बातें सामने आ रही हैं। लेकिन इस सबको देखते हुए देश में महामारी का प्रकोप खत्म होने तक स्कूल, कॉलेजों व शिक्षण संस्थाओं को न खोला जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि स्कूल, कॉलेजों में बच्चे सोशल डिस्टेंस व मास्क का कितना ख्याल रख पायेंगे, यह सर्वविदित है। यदि स्कूल कॉलेज खुले और इस महामारी ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिये तो इस पर नियंत्रण पाना संभव नहीं हो पाएगा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि वह इस महामारी के बीच सोच समझ कर कदम उठाने के निर्देश राज्य सरकारों को दें। साथ ही जब तक कोरोना की कोई ठोस वैक्सीन नहीं आती, तब तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखना ही सुनिश्चित करें।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


