बजट सत्र को लंबा चलाये जाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के कालाढूंगी विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आगामी बजट सत्र को लंबा चलाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनहित सम्बन्धित नीतियां निर्धारण करने में विधानसभा सत्र का अपना एक विशेष महत्व होता है। लेकिन उत्तराखंड में विधानसभा का सत्र संसदीय परम्परा के अनुसार न होकर सिर्फ औपचारिकता पूरी करने तक ही सीमित रहता है, जबकि यह सत्र अन्य राज्यों की तरह अधिक दिनों तक जारी रहना चाहिए, ताकि प्रदेश के विकास कार्यों पर व्यापक बहस कर निर्णय हो सके।

उन्होंने कहा कि आगामी बजट सत्र 3 से 7 मार्च तक मात्र 5 दिन होना प्रस्तावित है, जो कि पर्याप्त नहीं है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से विधानसभा के आगामी बजट सत्र को प्रदेश के विकास हेतु सरकार पर दबाव बनाकर लम्बी अवधि तक बढाया जाए, ताकि प्रदेश की सर्वांगीण विकास व जनहित की नीतियों पर गंभीर चर्चा हो सके।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

ज्ञापन देने वालों में संजय किरौला, भोला दत्त भट्ट, सतीश नैनवाल, महेश काण्डपाल, सुमित्रा प्रसाद, महेश शर्मा, कुन्दन नेगी, जीवन अधिकारी, किरण मेहरा, भागीरथी बिष्ट, नीमा भट्ट, किर्ती पाठक, श्याम सिंह, मदन सिंह क्वीरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440