शनिबाजार को पुनः खोले जाने की मांग, पार्षदों ने व्यापारियों के साथ दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉक डाउन में बंद हुई शनिबाजार को पुनः खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसे लेकर पार्षदों ने मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों के साथ शनि बाजार गेट में धरना दिया। अनुमति न देने पर स्वयं बाजार संचालित करने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मार्च में लागू लॉक डाउन के दौरान समस्त कारोबार बंद हो गए थे। लेकिन अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने के बाद अधिकांश कारोबारों को अनुमति मिलती रही, लेकिन हाट बाजार संचालित होने की अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में शनिबाजार भी अभी तक संचालित नहीं हो पाया है। इससे जुड़े छोटे व्यवसायी लंबे समय से बाजार संचालन की अनुमति की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से हर बार आश्वासन ही दिया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को पार्षद लघु व्यापारियों के समर्थन में उतर आये और उन्होंने शनिबाजार गेट में धरना दिया। पार्षदों का कहना था कि पिछले दो माह से बाजार संचालन की अनुमति की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा केवल कोरे आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। अनलॉक प्रक्रिया के तहत सभी छोटे-बड़े व्यापार खोल दिए गए हैं, लेकिन हाट बाजारों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि धरने के बाद भी शनिबाजार खोलने की दिशा में त्वरित कार्यवाही नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही पार्षद स्वयं बाजार लगाने को विवश होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरना देने वालों में पार्षद शकील अंसारी, रईस अहमद गुड्डू, रूमी वारसी, तौफीक अहमद, जाकिर हुसैन, महेश चन्द्र, धर्मवीर डेविड, रोहित प्रकाश, ध्रुव कश्यप, राजेंद्र, मुबारक हुसैन, आसिफ सलमानी, संतोष, प्रेम कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440