समाचार सच, देहरादून। पत्रकारों से वार्ता करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की नोटबंदी के चार साल बाद भी देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। नोटबंदी से केवल भाजपा, अंबानी और अडानी को लाभ मिला। देश के आमजन से लेकर व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नोटबंदी से कहीं भी लाभ नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नोटबंदी में भजपा ने अकूत धन पार्टी के नाम पर अर्जित किया। आज बीजेपी के राज्य स्तर पर ही नहीं ब्लाक व मंडल स्तर पर कार्यालय खुल रहे हैं। इस कार्यालयों के निर्माण में अरबों रुपये पानी की तरह बाहे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था माईनस में चल रही है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था से अधिक शसक्त बांग्लादेश, श्रीलंका और मालद्वीप की अर्थव्घ्यवस्घ्था है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के दौरान देश की जनता से 50 दिन मांगे थे, लेकिन आज चार साल पूरे हो गए। अब देश की अर्थव्यवस्था क्यों नहीं सुधर रही है। नोटबंदी से आतंकवाद समाप्त होने के दावे भी झूठे साबित हो रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसोनी, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












