समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में कराये जाने से आक्रोशित भीम फोर्स कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को प्रेषित कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस महामारी की रोकथाम के कोई उपाय संभव नहीं दिख रहे हैं। कहा कि आए दिन संक्रमित मरीजों की अस्पतालों में मौतें हो रही हैं। बीते दिवस भी कोरोना संक्रमण के चलते एसटीएच में मौत होने के बाद राजपुरा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किये गये। इससे क्षेत्रवासियों में दहशत पैदा हो गई है। कहा कि मुक्तिधाम के निकट ही घनी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे में संक्रमित शव को लाने व ले जाने वाले वाहनों को आबादी के बीच से गुज़रना पड़ता है। जिससे संक्रमण फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। कहा कि प्रशासन संक्रमितों का अंतिम संस्कार आबादी में स्थित श्मशान घाट में कर रहा है। जबकि डॉ सुशील तिवारी राजकीय चिकित्सालय में इंसुलेटर मशीन उपलब्ध है। इसलिए संक्रमितों का दाहसंस्कार वहां किया जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इस संबंध में वह पूर्व में भी जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर चुके हैं। बावजूद इसके मुक्तिधाम में ही संक्रमितों के अंतिम संस्कार किये जा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्रवासी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन को बाध्य होंगे।
इस दौरान कुलदीप अंबेडकर, सिराज अहमद, नफीस अहमद खान, अंकित, कृष्ण कुमार, धीरज गुप्ता, जीशान, शिवा, विशाल आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



