समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक रविवार को पटेल चौक स्थित जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें जिला इकाई का विस्तार किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष राकेश बेलवाल ने पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें संरक्षक पद पर राजू कपूर, जिला महिला उपाध्यक्ष खुशुबू कपिल, उपाध्यक्ष रजत भट्ट, अभिषेक अग्रवाल, जगदीश गुप्ता, जिला प्रवक्ता डॉ फैजयाव सिद्दीकी, अरमान कैफ़ी, जिला सचिव समी कपूर, पंकज पाल, अमित मैद, आकाश भट्ट, संगठन मंत्री देवेन्द्र कपूर को स्थान दिया गया है। मनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उनसे संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, कॉर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, प्रदेश सचिव रमेश जोशी, जिला अध्यक्ष राकेश बेलवाल, महानगर उपाध्यक्ष कार्तिक दास, मण्डल युवा अध्यक्ष अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















