देवभूमि व्यापार मण्डल ने एसपी सिटी को भेंट की मास्क व सेनेटाइजर की पेटियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मण्डल की महानगर के प्रतिनिधि मण्डल ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव को पुलिस प्रशासन के लिये मास्क व सेनेटाइजर की पेटियां भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधमण्डल ने एसपी सिटी से लॉकडाउन-4 में बाजार को पूरी तरह से खोलने तथा उसकी समय छूट बढ़ाये जाने पर चर्चा भी की।

इस मौके पर एसपी सिटी ने व्यापारियों को बताया कि बुधवार से महानगर की दोनों तरफ की दुकानें नियमित रूप से खुलेगी और दुकानें खोले जाने का समय पूर्व की भांति प्रातः 7 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। एसपी सिटी श्रीवास्तव ने महानगर के व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने एवं ग्राहकों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए कोविड-19 के नियमों का पूर्णतः पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर एवं आपस में उचित दूरी बनाये रखने का सख्ती से पालन करें और अपनी दुकानों के बाहर कम-कम से सामान बाहर लगाये ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।

मण्डल ने पुलिस प्रशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वे लॉकडाउन के चलते अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी से निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह

प्रतिनिधि मण्डल में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महानगर महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर भसीन, संगठन मंत्री पंकज गुप्ता, युवा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश ढींगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चौधरी, आशीष दुम्का सहित आदि व्यापारीगण शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440