देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ दिया धरना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ बुद्ध पार्क में सांकेतिक धरना दिया। धरने में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि पहाड़ के दूरदराज इलाकों में तो पहले ही स्वास्थ सेवाओं का अभाव नजर आता था, प्रदेश के जिला अस्पतालों सहित हल्द्वानी व अस्थायी राजधानी देहरादून के अस्पतालों की हालत भी खस्ता है। उन्होंने सुशीला तिवारी की हालात पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मरीज भी वहां जाने मै डर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा खुद मुख्यमंत्री के पास है ऐसे में स्वास्थ सेवाओं का ये हाल नजर आता है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की देखभाल भी ठीक से न हो पाना चिंता का विषय है। कुंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार को भी दिल्ली सरकार के मॉडल को लागू करना चाहिए, जिससे गम्भीर व वेंटिलेटर की जरूरत वाले मरीज को अस्पताल भेजा जाय वहीं साधारण मरीजों का घर पर ही इलाज हो।
संरक्षक एनबी गुणवंत, युवा अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
धरने मै बैठने वालों में कार्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, शिक्षा प्रकाश के प्रदेश संयोजक विकल बवाडी, अजय कृष्ण गोयल, अतुल गुप्ता, जाकिर हुसैन, कार्तिक दास, उमेश बेलवाल, योगेश कांडपाल शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440