समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सरकार-प्रशासन पर हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। इससे व्यथित होकर व्यापारियों ने कुमाऊं के न्यायकारी देवता गोल्ज्यू के दरबार हीरानगर में अर्जी लगायी है। इससे पूर्व मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने न्यायकारी व कुमाऊं के ईष्टदेव गोल्ज्यू से प्रार्थना की कि आपकी प्रजा कोरोना जैसी महामारी से भयभीत है, वह उस पर कृपा करें। कहा कि वह सरकार व प्रशासन को सैकड़ों ज्ञापन व मांग पत्र दे चुके हैं, उन पर कार्यवाही तो दूर जवाब तक नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी जनता से मिलते नहीं है और न ही दूरभाष पर संवाद स्थापित करने की जहमत उठाते हैं। ऐसे में जनता अपनी परेशानी किसे बताए।निर्णय लिया कि भविष्य में हम मुख्यमंत्री, मंत्रियों व अधिकारियों को कोई ज्ञापन नहीं सौपेंगे। अर्जी के माध्यम से न्यायकारी देवता गोल्ज्यू दरबार में चार मांगे रखी गयी हैं। जिनमें अति संवेदनहीन सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने, उच्च अधिकारियों को जनता की परेशानी सुनने की मति देने, कोरोना महामारी से जनता को छुटकारा दिलाने व भयभीत जनता को अपना आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केशरवानी, कोऑर्डिनेटर जगमोहन चिलवाल, कुमाऊं प्रभारी राजकुमार नेगी, महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, आयुर्वेद एवं योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद चंद्र पांडे, युवा जिला अध्यक्ष अतुल गुप्ता शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


