हरिद्वार में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के मौके पर भक्त नहीं कर पायेंगे स्नान, आयोजन रद्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के मौके पर इस बार हरिद्वार में भक्तजन गंगा स्नान नहीं कर पायेंगे। यहां पर्व पर होने वाले आयोजन को रद्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर हरिद्वार के एसपी सिटी के द्वारा दी गयी है। आपकों बता दें कि गंगा दशहरा 20 जून तथा निर्जला एकादशी 21 जून को होगी। उक्त पर्वों में हरिद्वार में गंगा स्नान को लोगों स्नान को पहुंचते है।

एएनआई के अनुसार हरिद्वार के सिटी एसपी ने लोगों से अपील की है कि गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के दिन भक्त अपने घर पर ही रहें। जिले के बॉर्डरों पर सख्ती से जांच की जाएगी। दरअसल, उत्तराखंड को कुंभ स्नान के दौरान कोरोना संक्रमण के तेजी से हुए प्रसार का अनुभव है और फिलहाल जब कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में आती जा रही है तो प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। इसीलिए उसने गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के मौके पर आयोजित गंगा स्नान के कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सातू के व्रत पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440