देवउठनी एकादशी पर तुलसी को क्या अर्पित करने से धन की कमी दूर होती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को शास्त्रों में देवउत्थान या देवउठनी एकादशी कहा गया है। साल 2023 में देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को पड़ने वाली है। शास्त्रों में देवउठनी एकादशी का खास धार्मिक महत्व बताया गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योग निद्रा से जागते हैं। जिसके बाद से सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर तुलसी-पूजन का खास विधान बताया गया है। आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी पर तुलसी को क्या अर्पित करने से धन की कमी दूर होती है।

गांठ लगा हुआ पीला धागा
देवउठनी एकादशी के दिन पीले रंग के धागे में 108 गांठे बांधकर तुलसी में बांधना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो कोई देवउठनी एकादशी पर यह काम करता है, उसे धन की कोई कमी नहीं होती है। धन के भंडार और तिजोरियां हमेशा भरी रहती हैं।

लाल चुनरी
धार्मिक परंपरा के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। इसके अलावा यह उपाय वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए भी कारगर बताया गया है। ऐसे में आप चाहें तो मां तुलसी का आशीर्वाद पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर उन्हें लाल रंग की चुनरी अर्पित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कलावा (लाल)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधना शुभ है। धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही साथ हर प्रकार की मानोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कच्चा दूध
देवउठनी एकादशी का दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इस दिन उन्हें प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें।

देवउठनी एकादशी 2023 शुभ मुहूर्त

  • शुभ तिथि- कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, गुरुवार 23 नवंबर 2023
  • पारण शुभ मुहूर्त- कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी शुक्रवार, 24 नवंबर 2023
  • पारण समय- सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 9 बजकर 05 मिनट तक
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय: शाम 07.06 बजे
  • एकादशी तिथि आरंभ: नवम्बर 22, 2023 को रात 11.03 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: नवम्बर 23, 2023 को रात 09.01 बजे
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440