डीजीपी ने किया भूत प्रशिक्षण का ऑनलाइन शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक व जिला कमाण्डेंट होमगार्ड के आधार भूत प्रशिक्षण का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

डीजीपी ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए पुलिस विभाग में आगमन पर उनका स्वागत किया। साथ ही प्रशिक्षुओं को पुलिस विभाग की वर्तमान परिस्थितियों एवं वर्तमान सामाजिक समस्याओं में पुलिस की भूमिका को रेखांकित करते हुए भविष्य के लिए तैयार रहने हेतु निर्देशित किया। डीजीपी ने प्रशिक्षुओं एवं पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अधिकारियों को कोविड 19 के दृष्टिगत सावधान रहने तथा इस सम्बन्ध में केन्द्र व राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत शासनादेश एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिये दिशा-निर्देश भी दिये। साथ ही प्रशिक्षुओं को शारीरिक दक्षता, व्यायाम एवं अन्तःकक्ष प्रशिक्षण में सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करने को कहा।

यह भी पढ़ें -   मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी है

बता दें कि वर्ष 2016 बैच के 18 पुलिस उपाधीक्षक व  2 कमाण्डेन्ट होमगार्ड ने 31 मई को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में आधारभूत प्रशिक्षण हेतु अपना आगमन कराया था। जहां 14 दिन की क्वारन्टीन अवधि पूर्ण करने के पश्चात आज से उनका प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। प्रशिक्षुओं में से 13 पुरुष तथा 7 महिला अधिकारी हैं, जिसमें 18 प्रशिक्षु बीटेक, 2 स्नाकोत्तर एवं 15 ऐसे प्रशिक्षु हैं जिन्होंने पुलिस विभाग में आने से पूर्व अन्य विभाग में अपनी सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण एपी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ प्रधानाचार्य पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुख्तार मोहसिन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें -   दिल्ली से घर लौट रहा था बेटा, रास्ते में मौत ने रोका सफर… टांडा जंगल में अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440