डीजीपी ने थपथपाई एसटीएफ उत्तराखण्ड की पीठ, फर्जीवाड़ा होने पर इस नंबर पर दें सूचना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा फर्जी कॉल सेंटर मामले में की गई बड़ी कार्यवाही पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने एसटीएफ उत्तराखण्ड की पीठ थपथपाई।
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड नें एसटीएफ टीम की सराहना करते हुए 25 हजार नगद पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि एसटीएफ द्वारा फर्जी कॉल सेंटर पर की गई करवाई में विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारी /कर्मचारियों को मेडल देने पर भी विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने विशेष रूप से ऐसे युवाओं से अपील की जो पहले कॉल सेंटर में जॉब करते हैं, लेकिन बाद में उन्हे अगर कॉल सेंटर में कुछ भी गड़बड़ी/फर्जीवाड़ा होने की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल सीधे पुलिस मुख्यालय के मोबाइल नंबर 9411112780 पर सूचना दें। ताकि भविष्य में ऐसे गलत धंधों पर नकेल कसी जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाले युवाओं का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440